भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत रविदास की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में लगे चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नड्डा ने कहा कि संत रविदास एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। भाजपा उनके नाम का भव्य मंदिर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से मुखातिब नड्डा ने कहा, ‘संत रविदास ने अपनी रचनाओं से सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बताए रास्तों पर चलकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ समाज को एकजुट रखे, इसके लिए हम सब कटिबद्ध हैं।' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास के उपदेश एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उनकी लोकवाणी ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। भाजपा संत रविदास के भव्य मंदिर निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। उधर, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत किया गया वादा निभाते हुए कुरुक्षेत्र में संत रविदास मंदिर के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन देने का फैसला किया है।" alt="" aria-hidden="true" />
भाजपा संत रविदास का भव्य मंदिर बनाएगी : नड्डा